पलामू, मार्च 3 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। शहर के स्व. प्रो. संतोष कुमार मुखर्जी उर्फ केबू दा के घर होलियाना कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसे सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट,नई दिल्ली की झारखंड इकाई एवं साहित्यिक संस्था परिमल प्रवाह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्रोफेसर आभा मुखर्जी,राजीव मुखर्जी व कोयना मुखोपाध्याय के कुशल संयोजन एवं रंग,स्वाद व भाव मिश्रित अनुपम आतिथ्य से स्पंदित कवि गोष्ठी क्रमशः परवान चढ़ता चला गया। शब्दों व स्वरों के माध्यम से भावों के विभिन्न रंगों का तीन घंटों तक बौछार होता रहा। अध्यक्षता परिमल प्रवाह के संरक्षक वरिष्ठ कवि हरिवंश प्रभात व संचालन शिक्षक परशुराम तिवारी ने किया। परिमल प्रवाह के सचिव विजय शंकर मिश्र ने होली के धुन पर सरस्वती वंदना किया। कवि हरिवंश ने सुन-सुनकर भंवरा की बातें,कली का मन भरमाया की प्रस्तुति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.