बहराइच, फरवरी 25 -- बहराइच, संवाददाता। सतरंगी माहौल में होलिकोत्सव मनाने के लिए बहराइच होली समिति ने कमर कस ली है। गीत-संगीत, लोकनृत्य और कवि सम्मेलन के बीच होलिकोत्सव को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए तैयारी बैठक अध्यक्ष दीपक प्रकाश सोनी के दाऊ जी के चौक स्थित प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक में तय किया गया कि 1 मार्च से रंग खेलना प्रारंभ होकर 4 मार्च दोपहर तक चलेगा। मंगलवार 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण इस बार मुख्य होली पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा। उसी दिन शाम 5 बजे से घंटाघर प्रांगण में होली मिलन, रंगारंग कार्यक्रम एवं उपाधि वितरण समारोह आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त 5 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे त्रिमुहानी घाट स्थित हनुमान मंदिर में होली मिलन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया है। वहीं रात्रि 8:30 बजे से नामचीन कवियों द्वारा भव्य कवि सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.