चंदौली, फरवरी 27 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर में होलिका लगाने की समस्या का समाधान नहीं होने से गुरुवार को पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से वार्ता की। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय गुप्ता से ग्राम समाज की भूमि में स्थायी रूप से होलिका स्थापित किए जाने को लेकर सहमति बनी। ग्रामीणों का कहना था कि जिस परंपरागत स्थान पर होलिका स्थापित की जाती थी, वहां पक्का निर्माण हो गया है। इससे दिक्कत आ रही है। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम विनय कुमार मिश्रा के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम समाज की भूमि की नापी शुरू कराई। इसी दौरान पास की जमीन के एक व्यक्ति...