चंदौली, फरवरी 10 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नियामताबाद विकास खंड के तारापुर गांव स्थित होलिका स्थल पर जलभराव होने के कारण ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि साल का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार काफी निकट आ गया है। इसके बाद होलिका स्थल पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे त्योहार में खलल पड़ेगा। चेताया जल्द ही समस्या दूर नहीं किया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। त्योहार को महज कुछ दिन ही शेष बचे हैं, संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहें है। इससे नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के चंदौली कैली मार्ग पर स्थित तारापुर गांव स्थित तालाब के समीप पीडब्लूडी की पुलिया जनवरी माह में ध्वस्त हो गई थी। जिससे होलिका स्थल जलमग्न हो गया। इस दौरान पूर्व प्रधान प्यारेलाल ने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को बीते 2 फरवरी को लिखित सूचना ...