बाराबंकी, दिसम्बर 9 -- कोठी। हैदरगढ़ तहसील के कोठी गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति की पट्टे की भूमि और सदियों पुराने होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जे व निर्माण की शिकायत एसडीएम हैदरगढ़ से की गई है। कोठी थाना क्षेत्र के स्थानीय चौराहा निवासी दलित दिव्यांग रामप्रवेश, रामविलास, शिव पूजन, बुद्धू, उमेश कुमार और राधेलाल आदि ग्रामीणों ने एसडीएम हैदरगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि गांव के ही एक व्यक्ति उनकी पट्टे की जमीन और होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। एसडीएम से अवैध निर्माण व कब्जे को रोकने और हटाने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...