शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में पारंपरिक होलिका दहन स्थल पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने करीब 50 वर्ष पुराने होलिका स्थल पर पक्का चबूतरा बनाकर कब्जा कर लिया है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति है। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर सड़क पर होलिका दहन करने की बात कही गई, जो खतरनाक है। उनके अनुसार सड़क पर दहन करने से आवागमन बाधित होगा और ऊपर से गुजर रही बिजली की बंच लाइन को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे हादसे की आशंका है। तहसीलदार सृजित ने बताया कि मंगलवार को दोनों पक्षों को तहसील बुलाया गया है। राजस्व अभिलेखों की जांच कर निष्पक्ष समाधान कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...