बरेली, फरवरी 13 -- शाही, संवाददाता। होलिका स्थल के विवाद में गुरुवार को दो पक्ष आमने सामने आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में चालान किया। एसडीएम ने आरोपियों को जेल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया प्यारेलाल पक्ष के लोगों ने गांव में होलिका स्थल पर अतिक्रमण कर बाउंड्री बाल बना ली है। कुछ लोगों ने कण्डा आदि रख कर अतिक्रमण कर लिया है। प्रमोद व उसके पक्ष के लोग होलिका स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने को तहसील अधिकारीयों को प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। पुलिस पूर्व में दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई कर चुकी है। गुरुवार को दोनों पक्ष आमने सामने गए। उनके तीखी नोकझोक हुई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों प्रमोद कुमार,हरीश कुमार दिनेश...