शामली, मार्च 2 -- क्षैत्र के तीस से अधिक स्थानों पर होली का पर्व सोमवार को बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने होली की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की वहीं बाजारों में भी होली के अवसर पर भारी भीड़ बनी रही। इस दौरान दुल्हैंडी का पर्व होली पूजन से एक दिन बाद मनाया जा रहा है। सोमवार को जगह-जगह कांटेदार लकड़ी (बाड़) से बनाई गई होली पर महिलाओं व बच्चों ने गोबर से बनी ढाल, बड़कूले चढ़ाए तथा होली की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। होलिका पूजन सुबह 9.45 के सुभा मुहर्रत से शुरू हुआ। तभी से होलीका-दहन के स्थलों पर महिलाओं तथा बच्चों की भीड़ देखी गई। जिधर देखो उधर ही होली का रंग उड़ता नजर आ रहा था। वही बाजार भी होली के रंग-में रंगा रहा। लोग आपस में गले मिलकर तथा एक-दूसरे से मोबाइल फोन पर होली की बधाई देते नजर आए। चौसाना ने चार स्थान...