गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- - जिले की सोसाइटी और संस्थाओं ने मंगलवार को होली कार्यक्रमों का किया आयोजन गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। रंगों के पर्व होली पर जिले की सोसाइटी में मंगलवार को भी होली पूजन का सामूहिक आयोजन किया गया, जहां महिलाओं ने पारंपरिक पूजा सामग्री के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा में बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा। साथ ही विभिन्न संस्थाओं ने भी कार्यक्रम आयोजित किए। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी सोसाइटी में निवासियों ने सामूहिक होली पूजन का आयोजन किया। इसके अलावा सिद्धार्थ विहार, राजनगर एक्टेंशन, क्रॉसिंग रिपब्लिक आदि की विभिन्न सोसाइटी में मंगलवार को होलिका दहन किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की गाजियाबाद शाखा ने होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया, जिसमें लगभग 600 से अधिक सदस्यों, विद्यार्थि...