मुरादाबाद, मार्च 1 -- अमरोहा। जिलेभर में होली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ सोमवार को मनाया जाएगा। होली पर्व को लेकर लोगों ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तैयारियां मुकम्मल कर ली है। हर तरफ होली की चहल-पहल और उमंग का माहौल देखा जा रहा है। होली की खरीदारी से बाजार गुलजार है। सोमवार को होलिका पूजन होगा। जबकि, बुधवार को रंग खेला जाएगा। जिले में 1226 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। आज से 3 दिन होली के त्योहार का उल्लास छाया रहेगा। होली को लेकर बजारों में चहल-पहल देखी जा रही है। शहर के मोहल्ला कोट, बड़ा बाजार, बिजनौर रोड, लकड़ा चौराहा पर रंगबिरंगी पिचकारियां और अबीर गुलाल से दुकानें सज गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.