बिजनौर, मार्च 2 -- बिजनौर। नगर मे होलिका का पूजन बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। घरों से सज-धज कर निकली महिलाएं होलीका पूजन स्थल पर एकत्रित हुई और पूरे विधि विधान से होलिका का पूजन किया। सोमवार को कस्बा झालू में होलीका पूजन का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें घरों से महिलाएं सज-धज कर होलिका पूजा स्थल पर पहुंचती है और साथ ही महिलाओं ने टॉफी, चॉकलेट, मखाने व गोला इत्यादि सामग्री से माला बनाकर अपने छोटे बच्चों के गले में पहनाकर होलिका के पूजन स्थल पर गई। सभी महिलाएं एकत्रित होकर के गोबर की बनी बुरकलिया होलिका पर रखकर दीप जगाया और फिर रोली से तिलक कर हल्दी, गेहूं, आटा चढ़ाकर होलिका का पूजन किया। महिलाओं ने होली का पूजन की परिक्रमा करके होलिका व भक्त प्रहलाद को याद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...