शामली, फरवरी 28 -- कस्बे के निर्धारित होलिका दहन स्थल पर नाले की गंदगी का ढेर लगाए जाने से व्यापारियों व आम लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह स्थल प्रतिवर्ष होली के पावन अवसर पर होलिका पूजन और दहन के लिए उपयोग में लाया जाता है, जहां हजारों श्रद्धालु एकत्र होकर पूजा-अर्चना करते हैं। बसंत पंचमी के बाद से ही यहां होलिका दहन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं, लेकिन इस बार स्थल के समीप निर्माण किए गए नाले की सफाई से निकाली गई गंदगी डाल दी गई है। इससे आसपास दुर्गंध फैल रही है और श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पवित्र स्थल की स्वच्छता को लेकर नगर पंचायत गंभीर नहीं दिख रहा। व्यापारी अमित कुमार, नवीन गर्ग, अतुल शर्मा, सुशील पांचाल, कवर पाल, हितकर मित्तल, सोहनलाल व राहुल सहित अन्य...