हरदोई, फरवरी 1 -- हरियावां। गांव अरुआ पारा में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही शाहाबाद तहसीलदार संध्या यादव मौके पर पहुंचीं। स्थिति का जायजा लेकर विवाद का समाधान कराया। रविवार को माघ पूर्णिमा पर जब ग्रामीण होली रखने पहुंचे तो विवाद बढ़ गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार संध्या यादव, कानूनगो संजय मिश्रा व लेखपाल पंकज पाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर लोगों से बातचीत की। होलिका दहन परंपरागत स्थान पर स्थापित कराया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सालों से परंपरागत रूप से जिस स्थान पर होलिका दहन किया जाता रहा है, वहां गांव के एक व्यक्ति ने अतिक्रमण कर लिया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पहले भी कई बार उच्च अधिकारियों से की थी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि होलिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.