बागपत, फरवरी 26 -- होली के पर्व को लेकर पिछोकरा गांव में होलिका दहन के स्थल को लेकर दो समुदायों में विवाद उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। पिचौकरा गांव में प्राइमरी स्कूल के सामने पंचायती कुंआ है। लोगों का कहना है कि जब से गांव बसा है, तभी से वहां होलिका दहन होता चला आ रहा है। इसी स्थान के पास मोहर्रम स्थल का गेट भी है। उस स्थल को दोनों पक्ष अपना-अपना बताते है। होली के पर्व को लेकर बुधवार को एक पक्ष के लोगों ने मिट्टी डाल कर साफ सफाई करनी शुरू कर दी। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुए एसडीम बड़ौत को एक प्राथना पत्र दिया। दोनों पक्षों के तनाव को देखते हुए पुलिस व तहसील की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों की बात सुनी और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कर...