फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में होली के त्योहार को पूरे भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की गयी हैं। इसके तहत होलिका दहन स्थलों पर विशेष सतर्कता रहेगी। थाना क्षेत्र के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस भ्रमणशील रहेगी। होलिका दहन स्थलों के आस पास पुलिस निगरानी रखेगी। 3/4 मार्च की रात्रि होलिका दहन किया जाना प्रस्तावित था। मगर चंद्रग्रहण होने के कारण 2/3 मार्च की रात होलिका दहन और 4 मार्च को रंग खेलकर होलिकोत्सव मनाया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियो को निर्देश दिये हैं कि अपने अपने क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ संवेदनशील, अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण करें। यदि कहीं कोई समस्या और विवाद है तो उसका निराकरण करा लें। समस्त थाना प्रभारियो को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.