झांसी, मार्च 2 -- फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर तय मुहूर्त में होलिका दहन होते ही खूब रंग-अबीर गुलाल उड़ा। होली तरानों पर हुरियारों ने ठुमके लगाए। वहीं मंगलवार को ग्रस्तोदय चंद्रग्रहण व भद्रा का साया होने की वजह से रंग खेलने ने बुंदेलों की उम्मीदों पर पानी फेर लिया। रानी के शहर में बुधवार को जमकर रंग बरसेगा। हुरियारों की टोली निकलेगी और धमाल करेगी। झांसी में करीब 13 सौ से अधिक स्थानों पर होलिका दहन हुआ। परंपरानुसार मुरली मनोहर मंदिर के पास शहर पहली होली जली। इसके बाद नगर के अन्य हिस्सों में होली जलाई जाएगी। सोमवार को पूर्णिमा पर मंदिरों में अनुष्ठान हुए। भगवान के पूजन के बाद फॉगें गाई गई। शाम गहरी होते ही बुंदेलों पर होली का रंग चढ़ने लगा। कहीं-कहीं 7.57 से 8.42 के बीच होलिका दहन हुआ तो कहीं मध्यरात्रि दो बजे के बाद होली जलाई गई। जिला धर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.