कानपुर, मार्च 2 -- डेरापुर। क्षेत्र के ग्राम सिंहुठा में होलिका दहन स्थल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति फिर उत्पन्न हो गई। परंपरागत स्थान पर होलिका दहन किए जाने को लेकर कहासुनी बढ़ने से गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची एसडीएम ने समझा कर मामला शांत कराया। एसडीएम शिखा संखवार विवाद की सूचना पर सिंहुठा गांव पहुंची। साथ में तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजेश कुमार तथा राजस्व टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होलिका दहन शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक स्थल पर ही कराया जाएगा। प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.