नई दिल्ली, मार्च 2 -- Holika Dahan 2026: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले होलिका दहन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसके माध्यम से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की परंपरा भी जुड़ी हुई है। देशभर में लोग होलिका दहन के दौरान पूजा-पाठ करते हैं और अग्नि में विशेष सामग्री अर्पित करते हैं, जिन्हें धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है। ज्योतिष और धार्मिक परंपराओं के अनुसार, होलिका दहन में कुछ खास वस्तुओं को अग्नि में अर्पित करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन में कुछ विशेष वस्तुओं का प्रयोग करने से अलग-अलग प्रकार के शुभ फल प्राप्त होते हैं। होलिका दहन कब करें?- ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस वर्...