भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। होली और होलिका दहन को लेकर नगर निगम की ओर से सुबह से ही विशेष व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। होलिका दहन को लेकर नगर आयुक्त की ओर से विशेष साफ-सफाई व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया गया है। होलिका दहन के प्रमुख स्थलों और उसके आसपास चूना व ब्लीचिंग का छिड़काव किए जाने से लेकर सड़कों और गलियों की साफ-सफाई को भी सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही होलिका दहन के बाद सुबह ही अवशेष और राख की भी सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं बुधवार को मनाई जाने वाली होली को लेकर भी विशेष साफ-सफाई व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...