चतरा, मार्च 2 -- चतरा, प्रतिनिधि। शहरवासियों के बीच इस बार होलिका दहन और होली की तिथि को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई थी। अलग-अलग कैलेंडरों और सोशल मीडिया पर चल रही सूचनाओं के कारण लोग संशय में थे, कि आखिर होलिका दहन कब किया जाए और रंगों की होली किस दिन मनाई जाएगी। इसी बीच शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित आचार्य गंगाधर शास्त्री ने स्पष्ट किया कि होलिका दहन 3 तारीख को शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 4 बजकर 50 मिनट से होलिका दहन का शुभ समय आरंभ होगा, जो धार्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी है। उन्होंने कहा कि विधि-विधान से होलिका दहन करने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है। वहीं रंगों की होली 4 तारीख को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाएगी।शास्त्री जी की घोषणा के बाद लोगों में स्पष्टता आई है और अब मोहल्लों मे...