जहानाबाद, मार्च 2 -- घोसी में आठ तो मोदनगंज में पांच जगह पर मजिस्ट्रेट की तैनाती घोसी, निज संवाददाता घोसी- मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र में होली पर्व को देखते हुए इलाके में पुलिस भारती को तेज कर दिया गया है। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं ताकि किसी प्रकार के गड़बड़ी से निपटा जा सके। इस सिलसिले में घोसी अंचल अधिकारी सुधीर कुमार तिवारी ने बताया कि घोसी प्रखंड क्षेत्र में आठ जगहों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं ओकरी थानाध्यक्ष पवन दास ने बताया कि मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र में पांच जगह पर मजिस्ट्रेट की प्रति नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि इलाके में अन्य जगहों पर भी पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि होलिका दहन के दौरान गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.