मुजफ्फर नगर, जून 2 -- नई मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम शेरनगर में प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर के निकट स्थित होलिका दहन स्थल के शुद्धिकरण का कार्य सोमवार को संपन्न हुआ। दरअसल बकरीद के बाद पशुओं के अवशेष यहां गिरने से यह पवित्र स्थल अपवित्र हो गया था, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त था। हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारी पुलिस प्रशासन के साथ गांव पहुंचे थे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए दो दिन पूर्व ही स्थल के शुद्धिकरण का संकल्प लिया था। सोमवार को हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, मंदिर के महंत कन्हैया गिरी महाराज और सैकड़ों ग्रामीणों ने मिलकर सबसे पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद पूरे परिसर में गंगाजल का छिड़काव किया कर विधि-विधान से सामूहिक हवन-पूजन कर शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस अवसर पर हिंदू संघर्ष समिति के ...