हमीरपुर, मार्च 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में देर रात होलिका दहन के साथ ही फिजाएं अबीर-गुलाल से रंगीन हो गई। लोगो ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। हालांकि होली कल बुधवार को विधि-विधान से मनाई जाएगी। होलिका दहन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा है। जनपद में करीब 650 से अधिक स्थानों पर सोमवार की देर रात शुभ मुहुर्त में होलिका दहन शुरू हुए। होलिका दहन वाले स्थान को होरियारों ने रंग-बिरंगी झंडी-पतंगी आदि से सजाया-संवारा है। सोमवार की देर रात जिले के अलग-अलग स्थानों में रखी होलिकाओं को विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन के बाद उसे जलाया गया। करीब 650 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन हुए। सभी जगह सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीमें भी लगी हुई थी। हालांकि होली का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा।

ह...