मोतिहारी, मार्च 1 -- अरेराज। होली पर्व को सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होने को लेकर अनुमंडलीय सभागार में शनिवार की शाम शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। एसडीओ अंजली शर्मा एवं डीएसपी रवि कुमार अरेराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में उपस्थिति में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर तैयारी की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज सुश्री शर्मा ने कहा कि होली के अवसर पर डीजे, रॉक बैंड के संचालन को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के लिए पुलिस बाइकर्स टीम से पेट्रोलिंग कराने को लेकर सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है। होलिका दहन के समय बिजली का पावर शट डाउन करने के लिए सहायक अभियंता विद्युत अरेराज उमंग अग्रवाल को निर्देशित किया गया है। सभी पदाधिकारी को अ...