प्रयागराज, फरवरी 25 -- प्रयागराज। होलिका दहन के लिए हर वार्ड में एक-एक हजार कंडे वितरित किए जाएंगे। महापौर ने मंगलवार को कृष्णनगर में एक स्थान पर होलिका दहन के लिए कंडों को लगाते देखा। महापौर ने कहा कि नगर निगम के गोशालाओं में बनाए गए कंडों के इस्तेमाल से लकड़ी की खपत कम होगी और यह पर्यावरण के लिए लाभदायी होने के साथ इसको बनाने वाली स्वयंसेवी में संस्थाओं को आर्थिक मदद भी मिलेगी। सभी जोनल अधिकारियों को कंडे वितरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर निगम के पशुधन अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने बताया कि वार्डों में कंडों का वितरण शुरू किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.