लखनऊ, मार्च 5 -- नगर निगम अब तक शहर में जली होलिका की राख भी नहीं उठा पाया है। शहर के करीब 600 से अधिक स्थानों पर गुरुवार तक राख के ढेर पड़े रहे, जो तेज हवा के साथ उड़कर आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण फैला रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि होली के बाद सफाई की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आई। कई मोहल्लों और सड़कों पर राख के ढेर पड़े होने से राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। हवा चलने पर यह राख उड़कर घरों और दुकानों तक पहुंच रही है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि होलिका दहन के स्थानों की सफाई के लिए टीमों को लगाया गया है और एक-दो दिनों के भीतर सभी स्थानों से राख हटाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि फिलहाल शहर में जगह-जगह पड़े राख के ढेर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.