कुशीनगर, मार्च 3 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर जिले के पडरौना शहर स्थित नौका टोला चुंगी पर सोमवार की आधी रात होलिका दहन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पास खड़े बिजली के पोल में आग लग गई। होलिका दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आग लगते ही चिंगारियां उठने लगीं और कुछ ही क्षणों में लपटें तेज हो गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और बिजली आपूर्ति बंद कराने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में दमकल की गाड़ी तकनीकी खराबी के कारण खराब होकर रुक गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.