हापुड़, मार्च 3 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव अचपलगढ़ी में होलिका दहन के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों द्वारा किए गए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी सोमबीर होलिका दहन के समय चौक पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और देखते ही देखते आरोपियों ने सोमबीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागा, लेकिन हमलावर ने उसका पीछा करते रहे। बताया जा रहा है कि पीछा करते हुए एक आरोपी ने ईंट उठाकर सोमबीर के सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। किसी तरह वह खुद को संभालते हुए मौके से...