नई दिल्ली, फरवरी 27 -- होलिका दहन होली का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और प्रहलाद की भक्ति तथा होलिका के अहंकार के दहन की याद दिलाता है। होलिका दहन की पूजा बिना सही सामग्री और विधि के अधूरी मानी जाती है। सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, होलिका पूजन में कई विशेष वस्तुएं चढ़ाई जाती हैं। इन सामग्रियों के माध्यम से परिवार की रक्षा, सुख-समृद्धि और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। आइए जानते हैं होलिका दहन की पूजा में जरूरी सामग्री और उनका महत्व।होलिका दहन का महत्व होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को प्रदोष काल में किया जाता है। यह वह समय है जब बुराई का अंत होता है और अच्छाई की शुरुआत होती है। होलिका दहन की अग्नि बहुत पवित्र मानी जाती है। इसमें परिक्रमा लगाने से घर-परिवार में सुख-शांति आती है और नकारात्...