संतकबीरनगर, मार्च 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में होली पर्व के पूर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार की रात होने वाले होलिका दहन की तैयारी के लिए लोग जुटे हैं। होलिका दहन देर रात शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। हालांकि अगले दिन चंद्र ग्रहण व सूतक लगने के कारण होली पर्व एक दिन के अंतराल पर बुधवार को मनाया जाएगा। लोग होलिका दहन की तैयारी में जुट गए हैं। जगह-जगह बसंत पंचमी के दिन स्थापित हुई होलिका के लिए लोग लकड़ियां जुटा रहे हैं। मोहल्लों में युवकों की टोलियां होलिका दहन की तैयारी के लिए घरों से चंदा जुटा रही है। होलिका स्थल को सजाने का काम किया जा रहा है। लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं फाग के गीतों के साथ होली का सुरूर परवान चढ़ रहा है। शुभ मूहूर्त में होलिका दहन और होली पर्व मनाने पर लोगों के घरों में सुख स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.