प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। होलिका जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के दौरान मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवा चंडिका में भर्ती कराया। अंतू थाना क्षेत्र के दुबेपुर के रहने वाले राजकुमार दुबे और आसपास के लोगों ने होलिका लगाया था। वे होलिका जलाने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे। तभी रात करीब 10 बजे गांव के संतलाल अपने आधा दर्जन साथियों के साथ होलिका के स्थान पर पहुंचे। आरोप है कि जबरन होलिका में आग लगा दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। संतलाल के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी से हमला कर दिया। इसमें 25 वर्षीय राजकुमार, 20 वर्षीय मोनू, 40 वर्षीय गया प्रसाद...