प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- एक अधेड़ की होलिका की आग में गिरने से झुलसकर मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आननफानन उसे बाहर निकाला लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जेठवारा थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासी 52 वर्षीय शिवशंकर बुधवार भोर गांव में जल रही होलिका के पास गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह आग में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजन तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रयागराज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने फाफामऊ गंगाघाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शिवशंकर के परिवार में उसकी पत्नी उर्मिला समेत दो बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।...