लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- मंहगापुर के गुरुद्वारा श्री नानक प्याऊ में होला मोहल्ला के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय महान गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह समागम 2 मार्च से शुरू हुआ था। गुरुद्वारा प्रबंध समिति और सैकड़ों सेवादार इस धार्मिक आयोजन में तन-मन-धन से लगे हुए हैं। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली और पड़ोसी देश नेपाल के साथ-साथ अन्य देशों से भी भारी संख्या में संगत पहुंच रही है। समागम में अखंड पाठ और अरदास का आयोजन चल रहा है। सोमवार को दिन और रात के दीवान सजाए गए, जिसमें कीर्तन और गुरमत विचारों की गंगा बही। बुधवार की सुबह अंतिम गुरमत समागम के बाद शाम को इस तीन दिवसीय उत्सव का समापन हो जाएगा। समागम को खास बनाने के लिए अमृतसर और पंजाब के अन्य हिस्सों सहित विदेशों से भी सुप्रसिद्ध रागी जत्थे, ढाडी जत्थे और कथाव...