गंगापार, अप्रैल 9 -- शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को होलागढ़ में परिषदीय विद्यालय के बच्चो ने रैली निकाली। जिसका शुभारंभ बीआरसी होलागढ़ परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी लालजी शर्मा एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर सब पढ़े सब बढ़ें, हर बच्चा स्कूल जाए आदि नारे लगाए। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र शुक्ल, सुरेश मणि, पूनम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...