देहरादून, मार्च 2 -- देहरादून। होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने ट्रस्टी पंकज होलकर की लीडरशिप में एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में होली उत्सव मनाया। ट्रस्टी और डायरेक्टर एडवोकेट पंकज होलकर और प्रिंसिपल हरलीन कौर चौधरी ने सीबीएसई सहोदय कॉम्प्लेक्स के चेयरपर्सन, वाइस चेयरपर्सन और कई सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपल का स्वागत किया। सिविल डिफेंस डायरेक्टर और उनकी टीम भी सेलिब्रेशन में शामिल हुए। कार्यक्रम में बैंड रोलिंग रॉकर्स (स्कूल बैंड) ने शानदार परफॉर्मेंस देते हुए मॉडर्न म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स पर भक्ति और होली के गानों से दर्शकों का मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...