नई दिल्ली, मई 11 -- भारत और ईरान इस सप्ताह नई दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स शेरपा और विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर चर्चा करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी के अंत में शुरू हुए अमेरिका-इजरायल युद्ध के बाद से भारतीय टैंकरों को इस रास्ते से गुजरने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। द्विपक्षीय वार्ताएं अब तक पूरी तरह सफल नहीं हुई हैं, जिसके चलते भारत अब ब्रिक्स मंच का उपयोग करके मुद्दे का समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है। इस स्ट्रेट से भारत का लगभग 40 प्रतिशत कच्चा तेल और 90 प्रतिशत एलपीजी आयात होता है। यह भी पढ़ें- दो कारें, टोल प्लाजा और UPI पेमेंट; पुलिस के जाल में कैसे फंस गए रथ के हत्यारे फिलहाल 13 भारतीय जहाज अभी भी फंसे हुए हैं, जबकि 11 जहाजों को कूटनीतिक प्रयासों से निकाला जा चुका है। व...