नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Top News Today: बिहार में नई सरकार गठन से ठीक पहले जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री बन जाए, लेकिन असली रिमोट कंट्रोल अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में ही रहेगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाली सरकार का नियंत्रण केंद्र में बैठे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के पास होगा। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए लोगों को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि लंबित अपीलों वाले मतदाताओं को फिलहाल मतदान का अधिकार नहीं दिया जा सकता। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने साफ कर दिया है कि उनका देश ईरान के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाली किसी भी नौसैनिक नाकेबंदी में शामिल नहीं होगा। स्टा...