नई दिल्ली, मार्च 23 -- अमेरिकी राषट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टिमेटम देते हुए कहा था कि वह होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से खोल दे। ईरान भी अपने इरादे से टस से मस नहीं हो रहा है। ऐसे में अमेरिकी की तरफ से बड़े हमले की आशंका बढ़ गई है। इसी बीच अमेरिका ने मध्य एशिया में अपने 5000 से ज्यादा सैनिक तैनात करने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की अतिरिक्त फौज को रवाना किया गया है। इसके अलावा अमेरिका ने अतिरिक्त एफ-35 विमानों को भी भेजने का फैसला किया है। एक इजरायली अधिकारी ने कहा कि अमेरिका कि यह फौज केवल दिखाने के लिए नहीं आ रही है बल्कि एक बड़ा प्लान बनाया गया है। खर्ग द्वीप और होर्मुज स्ट्रेट को ईरान के कब्जे से निकालना है। उन्होंने कहा कि अगर खर्ग द्वीप पर ईरान का नियंत्रण खत्म होता है तो उसकी कमर टूट जाएगी और वह समझौता...