नई दिल्ली, मार्च 26 -- अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग के चलते 26 दिन से बंद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलडमरूमध्य भारत समेत पांच देशों से खुल गया है। राहत के इस रास्ते से दुनिया भर में जाने वाला 20 फीसदी तेल-गैस इसी से गुजरता है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान ने मित्र देशों भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के पोतों को समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। मुंबई स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट में अराघची के हवाले से ये बात कही। उन्होंने ये भी कहा कि दुश्मनों के पोत को यहां से नहीं गुजरने दिया जाएगा। ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने स्पष्ट कहा कि अमेरिका- इजरायल के हमलों का ईरान कड़ा जवाब देता रहेगा। भरोसेमंद गारंटी के बिना युद्ध विराम या समझौता संभव नहीं है। उन्होंने ये भ...