नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संग सीजफायर का ऐलान करने के तुरंत बाद कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे ईरान का भड़कना तय है। ट्रंप ने यह टिप्पणी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर की है। ट्रंप ने बुधवार को कहा है अमेरिका इस प्रमुख जलमार्ग से खूब सारा पैसा कमाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा है कि अमेरिका होर्मुज में ट्रैफिक बढ़ाने में मदद करेगा और वहां अपना अपनी मौजूदगी बनाए रखेगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "अमेरिका होर्मुज में ट्रैफिक बढ़ाने में मदद करेगा। बहुत सारे पॉजिटिव एक्शन होंगे! बहुत पैसा कमाया जाएगा।" इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ हुए युद्धविराम को विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन बताया। ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिका की तरह पश्चिम एशिया के लिए स्वर्ण युग की शुरुआत हो सकती है।पुनर्निर्माण प्रक्रिया...