नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को होर्मुज स्ट्रेट में माइने बिछाने वाली नावों पर 'शूट एंड किल' का सीधा आदेश दे दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने नौसेना को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं कि यदि कोई भी नाव या जहाज उस क्षेत्र में माइने बिछाने की कोशिश करता है, तो उसे गोली मारकर नष्ट कर दिया जाए। राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब होर्मुज में तनाव काफी बढ़ गया है। इस क्षेत्र में हाल के दिनों में जहाजों की आवाजाही और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हुई हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि मैंने अमेरिकी नौसेना को निर्देश दिया है कि होर्मुज के पानी में माइंस बिछाने वाली किसी भी नाव (चाहे वह छोटी हो या बड़ी) को गोली मा...