नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- होर्मुज स्ट्रेट में इराकी तेल लेकर आ रहे भारतीय जहाज जग अर्नब पर हमला हुआ है। इस घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजदूत को समन भेजा है। विदेश मंत्रालय के मामलों से परिचित सूत्रों के अनुसार, एमईए ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाज पर हुए हमले को लेकर चिंता जाहिर की। इस मामले में मंत्रालय ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथली को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। बता दें, शुक्रवार को ईरान की तरफ से होर्मुज को खोलने का ऐलान करने के बाद भारतीय तेल टैंकर सनमार हेराल्ड और जग अर्नब होर्मुज को पार करने की कोशिश कर रहे थे, उसी वक्त उन पर गोलीबारी की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद टैंकर ने यू-टर्न ले लिया। अपडेट की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.