नई दिल्ली, जुलाई 28 -- भारत ने मंगलवार को कहा कि होर्मुज में अभी भी 166 भारतीय नाविक विभिन्न पोतों में फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने कहा कि होर्मुज के पश्चिम में भारत के झंडे वाले छह पोतों में 125 भारती नाविक मौजूद हैं। जबकि 41 नाविक विदेशी पोतों पर वहां तैनात हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास नाविकों के संपर्क में हैं तथा उन्हें हर संभव सहायता मुहैया करा रहे हैं। ब्लैक सी में भारतीय नाविकों के बारे में उन्होंने कहा कि अभी इसका आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। उन्होने कहा कि एमवी रघनार पर हुए हमले में लापता दो भारतीयों को खोजने का कार्य जारी है। विदेश मंत्रालय नाविकों के परिजनों के संपर्क में भी है तथा उन्हें जरूरी मदद उपलब्ध करा रहा। बता दें कि पश्चिम एशिया और रूस-यूक्रेन युद्ध में भारतीय नाविक लगातार हमलों का शिकार हो...