नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- अमेरिका और ईरान की ओर से तेल टैंकरों पर किए गए हमलों के बाद पिछले 10 दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य से रोजाना औसतन 10 मालवाहक पोत गुजरे। शिपिंग आंकड़ों के मुताबिक, यह संख्या मई के बाद सबसे कम है। डेटा और एनालिटिक्स कंपनी केप्लर के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 10 दिनों का औसत 10 पोत प्रतिदिन रहा। शुक्रवार को यह संख्या 15 से ज्यादा और शनिवार को करीब 13 थी। शनिवार को केवल दो पोत होर्मुज से गुजरे, जबकि रविवार को छह पोत ने रास्ता पार किया। इनमें ज्यादातर ने ईरान की ओर से तय रास्ते का इस्तेमाल किया। यह भी पढ़ें- ईरान खाड़ी में नया प्रतिबंधित क्षेत्र बनाएगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...