नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- ईरान युद्ध के बीच होर्मुज का समुद्री रास्ता बंद होने की वजह से पूरी दुनिया के सामने ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है। ईरान ने कहा है कि जब तक स्थायी युद्धविराम पर समझौता नहीं होता, तब तक होर्मुज नहीं खोला जाएगा। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। ट्र्ंप ने कहा कि ईरान पर हमारी जीत हुई है और वह हार चुका है। ऐसे में ईरान की जगह अमेरिका भी तो होर्मुज में शुल्क लगा सकता है। वाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, हम विजेता हैं तो शुल्क लगाने का अधिकार भी हमारे पास है।पूर्व विदेश मंत्री ने अमेरिका को चेताया बता दें कि होर्मुज के रास्ते ही दुनिया का 20 फीसदी कच्चा तेल आयात-निर्यात होता है। इसी बीच ईरान के पूर्व विदेश मंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप को मूर्ख राष्ट्रपति बताते हुए कहा कि उन्होंने देश के इलेक्...