नई दिल्ली, मई 3 -- Iran US News: होर्मुज स्ट्रेट पर रविवार को एक और जहाज पर हमला हुआ है। बल्क कैरियर को कई छोटी नावों से निशाना बनाया गया। हालांकि, राहतभरी बात यह रही है कि इस हमले में क्रू सुरक्षित है। ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा, ''होर्मुज स्ट्रेट के पास एक बल्क कैरियर ने कई छोटी नावों द्वारा हमला किए जाने की जानकारी दी है।'' रविवार की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के सिरिक के पास हुए इस हमले के बाद जहाज का पूरा क्रू सुरक्षित है। जहाजों को सावधानी से गुजरने की चेतावनी दी गई है। ईरानी अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि वे इस होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए हुए हैं और जो जहाज अमेरिका या इजरायल से जुड़े नहीं हैं, वे टोल चुकाकर यहां से गुजर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.