नई दिल्ली, मई 19 -- पश्चिम एशिया में जारी संकट की वजह से पूरी दुनिया इस वक्त ऊर्जा संकट से जूझ रही है। भारत समेत दुनिया के तमाम देश चाहते हैं कि जल्द से जल्द यह लड़ाई खत्म हो जिससे होर्मुज खुल जाए। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान को इसकी चिंता नहीं है। पाकिस्तान काफी पहले से होर्मुज के विकल्प के तौर पर देशी जुगाड़ से काम चलाते हुए आ रहे हैं। होर्मुज पर लटके ईरानी ताले के बाद अब यह जुगाड़ और भी ज्यादा कारगर हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पाकिस्तानी जुगाड़ हर दिन करीब 60 लाख लीटर ईरानी तेल पाकिस्तान पहुंचाता है। अमेरिकी प्रतिबंध के दौरान बाइक और ट्रक से चल रही यह जुगाड़ पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था के लिए भी एक राहत बनी हुई है। दूसरी तरफ ईरान को भी इससे फायदा हो रहा है। अमेरिकी नाकेबंदी का सामना कर रहे ईरान के लिए यह पाकिस्तानी जुगाड़ निर्यात को ब...