नई दिल्ली, अगस्त 18 -- अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून को हुआ 14 सूत्री समझौता ज्ञापन (एमओयू) सोमवार को 60 दिन की अवधि पूरी होने के साथ समाप्त हो गया, लेकिन गतिरोध अब भी बरकरार है। बल्कि दोनों देशों के बीच दूरियां पहले से भी अधिक बढ़ी हुई नजर आ रही हैं। पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 14 सूत्री एमओयू पर सहमति बनी थी। दोनों पक्षों ने सैन्य कार्रवाई तत्काल और स्थायी रूप से रोकने पर सहमति जताई थी। इसमें लेबनान भी था। अमेरिका को 30 दिनों के भीतर नाकेबंदी खत्म करनी थी।इन बातों पर बनी थी सहमति अंतिम समझौता होने के बाद ईरान के आसपास से अमेरिकी बलों को हटाने और ईरान को 300 अरब डॉलर का पैकेज तैयार करने की बात कही गई थी। अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध हटाने, तेल निर्यात के लिए छूट देन...