नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- ईरान और अमेरिका की बीच दूसरे चरण की वार्ता ना होने पाने के बाद तेल बाजार एक बार फिर उछल गया है। अमेरिका और ईरान की संभावित वार्ता से एक उम्मीद जगी थी कि शायद जल्द ही होर्मुज खुल जाए। हालांकि अब इसका कोई रास्ता फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में ब्रेंट ऑइल की कीमतें 2.5 फीसदी की वृद्धि के साथ 107.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं। ऐक्सियस की रिपोर्ट की मानें तो तेहरान की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप के सामने एक नया प्रस्ताव रखा हैष इसमें कहा गया है कि होर्मुज खोलने को लेकर पहले बात होनी चाहिए और परमाणु मुद्दे पर वार्ता बाद में भी हो सकती है। यह भी पढ़ें- ईरान जंग के बीच मुस्लिम देश के करीब आया इजरायल, सुरक्षा के लिए भेजा था आयरन डोम बता दें कि वैसे तो अमेरका और ईरान के बीच युद्धविराम चल रहा है लेकिन होर्मुज का रास्ता अब भी ...