नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- पश्चिम एशिया में जारी जंग की वजह से पूरी दुनिया के ऊपर ऊर्जा संकट के बादल मंडरा रहे हैं। लेकिन इस बीच पाकिस्तान नए व्यापार कॉरिडोर बनाने में लगा हुआ है। आधी दुनिया से बैर लेकर बैठे ईरान के साथ पाकिस्तान ने पाक-ईरान ट्रांजिट कॉरिडोर की शुरुआत कर दी है, जो उशे सेंट्रल एशिया के देशों के साथ अपने व्यापार को बढ़ाने में मदद करेगा। पाकिस्तान के ग्वादर से शुरू होने वाला यह व्यापारिक रास्ता आने वाले वर्षों में इस्लामाबाद के लिए मजबूत आर्थिक स्तंभ साबित हो सकता है। हाल ही में इस कॉरिडोर का औपचारिक उद्घाटन किया गया। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी ट्रांजिट ट्रेड कस्टस्म के निदेशद सनाउल्लाह ने बताया कि इस रास्ते की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में इससे जमें मांस की पहली खेप, रेफ्रिजरेटेड ट्रकों के माध्यम से ...